बरसात में कामकाजी महिलाओं के लिए सौंदर्य टिप्स

शहनाज हुसैन

Kamkaji mahilayen

कामकाजी महिलाओं को अपने कार्य स्थल पर जाने के लिए ट्रैफिक जाम व वायु प्रदूषण से प्रतिदिन जूझना पड़ता है। ऐसी महिलाओं को अपने अंगों की स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को बरसात में सोने जाने से पहले अपने सौंदर्य सामग्री, प्रदूषण, पसीने की बदबू तथा तैलीय पदार्थाे को अपने अंगों से छुड़ाने के लिए रात को अपनी त्वचा को ताजे स्वच्छ पानी से अवश्य धोना चाहिए।

बरसात में तुलसी तथा नीम फेशवॉश सबसे उपयुक्त है। इससे मैलापन दूर करने में मदद मिलेगी तथा त्वचा को फोड़े, फुन्सी, लाल चकत्तों आदि से संरक्षण भी होगा। त्वचा को साफ करने के बाद ठण्डे गुलाब जल से त्वचा की रंगत निखारिए। उसमें न केवल त्वचा में ताजगी तथा शीतलता आती है, बल्कि इससे त्वचा में रक्त संचार को प्रवाह नियमित करने में मदद मिलती है। इससे चेहरे की चमक बढ़ जाती है। गर्मियों के दौरान गर्म तथा आर्द्रता भरे मौसम में मैट माइस्चराईजर सबसे उपयुक्त माना जाता है। यदि आप बाहर सफर करती हैं, तो सनस्क्रीन का उपयोग कीजिए। तैलीय त्वचा के लिए ऑयल फ्री सनस्क्रीन भी बाजार में उपलब्ध है।

इस मौसम में सप्ताह में दो-तीन बार फेशियल स्क्रब का प्रयोग कीजिए। फेशियल स्क्रब से त्वचा में निर्जीव कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है तथा त्वचा की गहरी सफाई होती है। इससे त्वचा में चमकीलापन तथा निर्मलता आती है। यदि आपकी त्वचा शुष्क है, तो रात को इसे साफ करने के बाद पोषित कीजिए। त्वचा पर नारिसिंग क्रीम लगाकर हल्के-हल्के चारों ओर गोलाकार स्वरूप में त्वचा की मालिश कीजिए। जब आप ऊपर की ओर क्रीम लगा रही है, तो ज्यादा दवाब महसूस कर धोना चाहिए। मसाज के 3 या 4 मिनट के अन्दर इसे पूरी तरह ताजा साफ पानी से धो डालिए। इस मौसम में हफ्ते में दो बार फेस मास्क का उपयोग कीजिए। फेस मास्क को होठों तथा आंखों के समीप के क्षेत्र को छोड़कर चेहरे पर लगाइए तथा जब यह शुष्क हो जाए तो इसे धो डालिए। अपने मेकअप में ताजगी लाने के लिए अपने हैंडबैग में कुछ सौदर्य सामग्री जरूर रखिए। सुगन्धित गीले टीशू काफी स्फूर्तिदायक साबित हो सकते हैं। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इन्हें त्वचा को साफ करने तथा पसीने की बदबू तथा मैल आदि की साफ करने में उपयोग में लाया जा सकता है। इसमें सुगन्धित पाऊडर भी लाभदायक एवं असरदायक माना जाता है। इससे गर्मियों में तैलीय आकृति से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। सबसे पहले त्वचा को टिशू से साफ कीजिए तथा बाद में पाउडर का उपयोग कीजिए। आपको दोपहर में लंच के बाद टचअप के लिए लिपस्टिक की जरूरत पड़ेगी। इतर की छोटी शीशी या अपना मनपसन्द डियोडोरेंट साथ रखना कभी न भूलें।

Kamkaji mahilayen

हालांकि लम्बे बालों का फैशन आम है, लेकिन जब आप कार्यस्थल पर हों तो इन्हें खुला छोड़ना उपयुक्त नहीं है। बालों के साथ उलझना आपके ध्यान को बार-बार भंग कर सकता है। बालों का जूड़ा बना लीजिए या इन्हें पिन से बांध लीजिए। बालों की चोटी बनाकर इन्हें पिछली ओर भी बांधा जा सकता है। वास्तव में बालों की चोटी बनाना आजकल फैशन बनता जा रहा है। आप ऊंची या नीची चोटी बनाकर उसे रिबन से बांध सकती हैं। वास्तव में रिबन का रंग आपकी पोशाक से मिलता-जुलता होना चाहिए। बाजार में विभिन्न प्रकार के बालों के उपसाधन उपलब्ध हैं। विभिन्न प्रकार के आर्कषक क्लिप या बालों के उपसाधन बाजार में आसानी से मिलते हैं। लेकिन कामकाजी महिलाओं को ज्यादा सजावटी उपसाधनों का उपयोग नहीं करना चाहिए। आप बालों को लच्छेदार भी बना सकती हैं तथा चोटी बनाकर क्लिप से बांध सकती हैं।

कामकाजी महिलाओं के लिए गुथे हुए बाल काफी सहायक सिद्ध हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें थोड़ा समय देना पडे़गा। लम्बे तथा मीडियम बालों को चोटी में बांधकर उपयुक्त तरीके से रखा जा सकता है। अपने बालों को तीन हिस्सों में बांटकर इसे रस्सी की तरह एक-दूसरे से लिपटा दीजिए। चोटी के अन्त में इलास्टिक बैंड या रिबन का उपयोग करके इसे मजबूती से बांध दीजिए। युवा महिलाओं पर चोटी काफी आकर्षक लगती है। बालों में नए फैशन ने भी दस्तक दी है। बालों को अपने चेहरे से दूर रखिए। यदि आपके बाल छोटे हैं, तो इन्हें सादे ढंग से रखिए। यदि आप बालों में कलर भी करती हैं तो हल्के रंगों को प्राकृतिक रूप में प्रयोग कीजिए।

लेखिका, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ