पेट की समस्याओं को दूर भगाए जंगल जलेबी

विलुप्त होते फल
Jungle Jalebi

जंगल जलेबी के बहुत सारे फायदे हैं। आकार जलेबी जैसी होने के कारण ही इसका यह नाम पड़ा। शहरों के लोग इस फल से थोड़े अंजान होंगे, लेकिन गांव के लोग इस फल को बाखूबी जानते हैं। बहुत सारे ऐसे इलाके हैं, जहां इस फल को खूब खाया और बाजारों में बेचा जाता है। यह फल आमतौर पर अप्रैल से जून के मौसम में आता है। जंगल जलेबी के अंदर का फल सफेद होता है और इसका आकार इमली की तरह होता है। लेकिन इस फल को जब पकड़ते हैं, तो ये फल लाल हो जाता है। इस फल का स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है। जंगल जलेबी को विभिन्न जगहों पर विभिन्न नामों विलायती इमली, गंगा जलेबी, मीठी इमली आदि से जानते हैं। 

जंगल जलेबी के फायदे

जंगल जलेबी इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है। इन दिनों कोरोना महामारी के कारण इम्यूनिटी को लेकर बड़ी चर्चाएं हो रही हैं। इसलिए इस फल का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलता है। जंगल जलेबी में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है, जो हमारे शरीर की रोगों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि जंगल जलेबी के फल में कैंसर-रोधी गुण पाए गए हैं। इस फल का सेवन किया जाए तो शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है और जिस व्यक्ति को यह बीमारी नहीं है, उनमें होने की संभावना कम हो जाती है। जंगल जलेबी में मौजूद  एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोक देता है।

जंगल जलेबी फल डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें कई तरह के मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। जिन व्यक्तियों को डायबिटीज टाइप 2 है, उनके लिए जंगल जलेबी के फल और इसके जूस का सेवन करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यदि डायबिटीज रोगी इस फल का सेवन एक माह तक लगातार करते हैं, तो उन्हें इस बीमारी से मुक्ति मिल सकती है।

देसी फल जंगल जलेबी के सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट के लिए फायदेमंद भी है। इसमें ढेर सारे औषधीय गुण होते हैं। कई रिपोर्टों में बताया गया है कि इस फल का सेवन करने से शरीर की 100 से भी ज्यादा बीमारियां ठीक हो सकती है।

जंगल जलेबी सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं होती है, बल्कि आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स विशेष रूप से डायबिटीज में भी बहुत फायदेमंद होती हैं। जिन महिलाओं को डायबिटी की समस्या है, अगर वह इस फल को एक महीने खा लें तो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, यानि डायबिटीज के लिए किसी चमत्कारी औषधि से कम नहीं है।

आजकल की लाइफस्टाइल के चलते ज्यादातर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, दस्त, गैस आदि से परेशान रहते हैं। अगर आप भी अपने डाइजेशन को दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो इस फल का सेवन करें। इसमें पाए जाने वाले तत्व पेट के लिए रामबाण की तरह काम करते हैं और आपकी समस्याओं को जड़ से दूर करते हैं। जो दस्त की समस्या से परेशान रहते हैं और इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, उन्हें जंगल जलेबी खाना चाहिए। 

जंगल जलेबी हमारी स्किन के लिए भी बहुत अच्छी होती है। त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी जंगल जलेबी की छाल किसी औषधि से कम नहीं है। जिन लोगों को त्वचा से संबंधित समस्या है, उन लोगो को इसकी छाल को पीसकर त्वचा पर लगाने से आराम मिलता है।

अगर आप हमेशा किसी न किसी उलझन में रहते हैं और दिमाग पर स्ट्रेस बना रहता है, तो आप जंगल जलेबी लें। इसे खाने से दिमाग ठंडा रहेगा और आप खुश रहेंगे और दिमाग शांत रहने से आपको रात को नींद भी अच्छी आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ