कमरख या स्टार फ्रूट कब्ज करे दूर

विलुप्त होते फल

Kamrakh

कमरख फल को स्टार फ्रूट के नाम से भी जानते हैं। जब इसे छोटे-छोटे हिस्सों में काटा जाता है, तो यह तारों के आकार की तरह दिखता है। इसी कारण इसे स्टार फल कहते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम एवररहो कारंबोला है। कमरख का फल पीले रंग का होता है। इसका फल पकने के बाद हल्के नारंगी रंग का हो जाता है और स्वाद में हल्का खट्टा होता है। 

कमरख के फायदे

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, तो स्टार फ्रूट के जरिए आप अपना वजन घटा सकते हैं। विशेषज्ञों के द्वारा किए गए एक शोध के जरिए यह देखा गया कि कमरख फल में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जबकि कैलोरी कम पाई जाती है। इसलिए, कमरख को सीमित मात्रा में खाने से वजन को कम किया जा सकता है।

कैंसर की समस्या से बचने के लिए कमरख फल खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। ऐसा इसलिए मुमकिन हो सकता है, क्योंकि स्टार फल (कमरख फल) में बीटा-कैरोटीन की मात्रा पाई जाती है। बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। बीटा-कैरोटीन की मात्रा का सेवन कैंसर होने के जोखिम को कम करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के बाद स्पष्ट किया है कि कमरख पौधे की पत्तियों से निकलने वाले अर्क सीरम ग्लूकोज के स्तर में सुधार कर सकते हैं। इस प्रकार शरीर में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित करके डायबिटीज से होने वाले जोखिम को कम किया जा सकता है।

प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी कमरख के औषधीय गुण देखने को मिल सकते हैं। ऐसा इसलिए संभव है, क्योंकि कमरख में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है। मानव शरीर बीटा-कैरोटीन को विटामिन-ए में बदल देता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माना जाता है।

पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी आपके काम आ सकते हैं। दरअसल, स्टार फल को फाइबर युक्त फलों की श्रेणी में प्रमुख रूप से गिना जाता है। फाइबर युक्त आहार का सेवन करने से यह आपके पाचन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। साथ ही फाइबर का सेवन कब्ज की समस्या को दूर करने में भी प्रभावी असर दिखा सकता है।

हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और हृदय रोग के कारण होने वाले खतरे को कम करने के लिए भी कमरख फल का सेवन किया जा सकता है। कमरख फल में विटामिन-बी9 की मात्रा पाई जाती है, जो हृदय रोगों से शरीर को होने वाले जोखिम से बचाए रखने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त यह स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, स्टार फल में मौजूद फाइबर भी हृदय रोगों को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कोलेस्ट्रोल शरीर की सभी कोशिकाओं में पाया जाता है। अगर इसके स्तर में बढ़ोत्तरी हो जाए, तो यह हृदय रोगों का एक मुख्य कारण बन सकता है। वहीं, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कमरख फल के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, कमरख में कोलेस्ट्रोल की मात्रा न के बराबर होती है, जिसके सेवन से कोलेस्ट्रोल के बढ़ने का खतरा नहीं होता है।

श्वास संबंधी समस्याओं में भी कमरख खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। दरअसल, कमरख में एंटीऑक्सीडेंट आयरन, जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे गुण पाए जाते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि स्टार फल का सेवन करने से अस्थमा जैसी श्वास संबंधी समस्या को ठीक किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए कमरख का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए कमरख के औषधीय गुण काम आते हैं। कमरख में पोटैशियम की मात्रा है और पोटैशियम की मात्रा शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।

कमरख का उपयोग हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जा सकता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है और कमरख में कैल्शियम पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए कमरख का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, कमरख में विटामिन-सी पाया जाता है। विटामिन-सी एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। विटामिन-सी का सेवन त्वचा के रंग को निखारने के काम आता है। आप विटामिन-सी की पूर्ति मात्र कमरख फल को खाने से पूरी कर सकते हैं।

मुंहासों की समस्या एक चिंता का विषय है, जो आपके चेहरे की खूबसूरती को कम करती है। मुंहासों की समस्या विटामिन-सी की कमी के कारण होती है। वहीं, कमरख में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से मुंहासों की समस्या को दूर किया जा सकता है।

बालों के विकास के लिए भी कमरख के फायदे आपको लाभ पहुंचा सकते हैं। दरअसल, कमरख में विटामिन-बी का समूह पाया जाता है। विटामिन-बी समूह वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बाल जड़ से मजबूत होते हैं और उन्हें विकसित होने में मदद मिलती है। इस प्रकार कमरख को खाने में इस्तेमाल करके विटामिन-बी की पूर्ति की जा सकती है।

रूसी की समस्या को खत्म करने के लिए भी कमरख का प्रयोग किया जा सकता है। ऐसा इसलिए संभव है, क्योंकि रूसी को खत्म करने के लिए जिंक की आवश्यकता होती है। कमरख में भी जिंक पाया जाता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, जिंक युक्त शैम्पू का प्रयोग करके बालों से रूसी की समस्या को खत्म किया जा सकता है।

कमरख के नुकसान 

कमरख को सोडियम से समृद्ध फलों में गिना जाता है। अगर आपका शरीर सोडियम के प्रति संवेदनशील है, तो आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हो सकते हैं। कमरख में कुछ मात्रा फाइबर की भी होती है। अगर इसका अधिक सेवन किया गया, तो इससे पेट फूलने, सूजन और पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ