901 पुलिस कर्मी पुलिस पदक से सम्मानित

president of india

गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर कुल 901 पुलिस कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 140 को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), 93 को राष्ट्रपति के पुलिस पदक (पीपीएम) और 668 को मेधावी सेवा (पीएम) के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 

140 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के 80 कर्मियों और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के 45 कर्मियों को उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई के लिए सम्मानित किया जा रहा है। वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मियों में 48 सीआरपीएफ से, 31 महाराष्ट्र से, 25 जम्मू-कश्मीर पुलिस से, 09 झारखंड से, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और बीएसएफ प्रत्येक से 7 और शेष अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों एवं सीएपीएफ के जवान हैं।

वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।


29 केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमाशुल्क बोर्ड, राजस्व विभाग, के अधिकारियों और कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार

प्रत्येक वर्ष, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमाशुल्क बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उत्कृष्टता प्राप्त करने और बनाये रखने पर ‘जान के जोखिम पर प्रदान की गयी औपवादिक सराहनीय सेवा’ और ‘सेवा के विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड’ के लिए राष्ट्रपति की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान करने पर विचार किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस की पूर्व-संध्या पर की जाती है।

इस वर्ष 29 अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘सेवा के विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड’ के लिए राष्ट्रपति की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं पदक हेतु चयनित किया गया है।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्षों से अपने संबंधित कार्य-क्षेत्र में अनुकरणीय एवं दोषरहित प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। इस वर्ष चयनित पुरस्कृत अधिकारियों और कर्मचारियों में प्रधान मुख्य आयुक्त, आयुक्त, अपर महानिदेशक, निदेशक, अपर निदेशक, संयुक्त आयुक्त, सहायक आयुक्त, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, अधीक्षक, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, निरीक्षक एवं अवर श्रेणी लिपिक सम्मिलित हैं, जो वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में विभाग के प्रति निरंतर कार्यरत रहे हैं।

गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर ‘सेवा के विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड’  के लिए राष्ट्रपति की ओर से प्रशंसा प्रमाण पत्र एवं पदक हेतु चयनित अधिकारियों की सूची, उनके पदनाम एवं उनके वर्तमान स्थान के साथ निम्नलिखित है  :

  • श्रीमती रंजना झा, प्रधान मुख्य आयुक्त, केंद्रीय माल एवं सेवा कर, बेंगलूरु क्षेत्र
  • श्री विवेक प्रसाद, आयुक्त, केंद्रीय माल एवं सेवा कर, गौतम बुद्ध नगर
  • श्री प्रभजीत सिंह गुलाटी, अपर महानिदेशक, सतर्कता महानिदेशालय (मुख्यालय), नई दिल्ली
  • श्री विनायक चन्द्र गुप्ता, अपर महानिदेशक, प्रणाली एवं आंकड़ा प्रबंधन महानिदेशालय, नई दिल्ली
  • डॉ. एन. गांधी कुमार, निदेशक (राज्य कर), राजस्व (मुख्यालय), राजस्व विभाग, नई दिल्ली
  • श्री कोट्रस्वामी मरेगौड्रा, अपर निदेशक (एच.आर.एम.-एक), मानव संसाधन विकास महानिदेशालय, नई दिल्ली
  • श्री आनंद यशवंत गोखले, संयुक्त आयुक्त, केंद्रीय माल एवं सेवा कर (लेखापरीक्षा-एक), मुंबई
  • श्री अजय कुमार बेनीवाल, सहायक निदेशक, विश्लेषिकी एवं जोखिम प्रबंधन महानिदेशालय, नई दिल्ली
  • श्री बिरंची नारायण मिश्र, सहायक आयुक्त (डाक मूल्यांकन अनुभाग), आयात-प्प्, मुंबई सीमाशुल्क क्षेत्र -एक
  • सुश्री अं. गीता देवानंद, मुख्य लेखा अधिकारी, राष्ट्रीय सीमाशुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नार्कोटिक्स अकादमी, बेंगलूरू
  • श्री जे. फ्रेडरिक सरगुरु दास, अधीक्षक, केंद्रीय माल एवं सेवा कर, कोयम्बटूर, चेन्नई क्षेत्र
  • श्रीमती एम. शान्ति, अधीक्षक, सतर्कता महानिदेशालय, दक्षिण क्षेत्रीय इकाई, चेन्नई
  • श्रीमती नादिया नईम शेख़, अधीक्षक, केंद्रीय माल एवं सेवा कर, बेलापुर, मुंबई क्षेत्र
  • श्री गायकवाड नितीन विनायकराव, अधीक्षक, मुख्य आयुक्त कार्यालय, केंद्रीय माल एवं सेवा कर, पुणे क्षेत्र
  • श्री प्रशांत अरविंद रोहणेकर, अधीक्षक, केंद्रीय माल एवं सेवा कर, पुणे-एक, पुणे क्षेत्र
  • श्री प्रकाश मुसलियात, अधीक्षक, सीमाशुल्क निवारक मंडल, कैलीकट, सीमाशुल्क (निवारक) आयुक्तालय, कोचीन, तिरुवनंतपुरम क्षेत्र
  • श्री रोमियो लॉरेंस अल्बुकर, अधीक्षक, राष्ट्रीय सीमाशुल्क लक्ष्यीकरण केंद्र, विश्लेषिकी एवं जोखिम प्रबंधन महानिदेशालय, मुंबई
  • श्री अ. मुरली, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, चेन्नई क्षेत्रीय ईकाई
  • श्री जोफी जोस, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, कोचीन क्षेत्रीय ईकाई
  • श्री आर. गोविंदन, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय, चेन्नई क्षेत्रीय ईकाई
  • श्री रविंदर यादव, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, दिल्ली क्षेत्रीय ईकाई
  • श्री रिवाज दोर्जे, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, माल एवं सेवा कर आसूचना महानिदेशालय, गुवाहाटी क्षेत्रीय ईकाई
  • श्री संजय कुमार, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, दिल्ली क्षेत्रीय ईकाई
  • श्री शैलेश वासवन नायर, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, मुंबई क्षेत्रीय ईकाई
  • श्री श्रीराम के. नेल्ली, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, बेंगलूरू क्षेत्रीय ईकाई
  • श्री सिद्धार्थ चक्रवर्ती, वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, कोलकाता क्षेत्रीय ईकाई
  • श्री सुरेश डी. पी., वरिष्ठ आसूचना अधिकारी, राजस्व आसूचना निदेशालय, बेंगलूरू क्षेत्रीय ईकाई
  • श्री वी. महेंद्रन, निरीक्षक, प्रधान आयुक्त कार्यालय, केंद्रीय माल एवं सेवा कर, कोयम्बटूर, चेन्नई क्षेत्र
  • श्री नवीन कुमार, अवर श्रेणी लिपिक, राजस्व आसूचना महानिदेशालय (मुख्यालय), नई दिल्ली।


राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार-2022 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया

राष्ट्रपति ने 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार-2022 प्रदान किया जाना अनुमोदित किया है, जिनमें 07 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 08 उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 28 जीवन रक्षा पदक सम्मलित हैं। चार व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है। इनका विवरण इस प्रकार है :        


सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक

  • कुमारीअंजली बघेल, मध्य प्रदेश
  • श्री निलावाठ ड. सांगमा, मेघालय
  • श्री चेग्रिक ड. सांगमा, मेघालय
  • श्री वालग्रिक म. ममिन, मेघालय
  • श्री जीनजास  ड.  माराक, मेघालय
  • श्री इम्मानुएल लालावमपुइया (मरणोपरांत), मिजोरम
  • मोहम्मद उमर दार(मरणोपरांत), रक्षा मंत्रालय

 

उत्तम जीवन रक्षा पदक

  • मास्टर मुहम्मदसुफियान, केरल
  • मास्टर नीरज के नित्यानंद, केरल
  • मास्टर अतुल बिनीष, केरल
  • श्रीमती किरण बैगा, मध्य प्रदेश
  • श्री रविराज अनिल फडणीस, महाराष्ट्र
  • श्री ललछुआंलियाना (मरणोपरांत), मिजोरम
  • श्री लियानजलामा, मिजोरम
  • श्री शेर सिंह, सीमा सड़क संगठन


जीवन रक्षा पदक

  • श्री त्सेरिंग दोरजी गोइबा, अरुणाचल प्रदेश
  • श्री घनश्यामभाई प्रभातभाई तडवी, गुजरात
  • श्री गौरव जस्वाल, हिमाचल प्रदेश
  • मास्टर अधिन प्रिंस, केरल
  • श्री बाबीश बी, केरल
  • श्री सुबोद लाल सी, केरल पुलिस
  • मास्टर मुहैमिन पि के, केरल
  • मास्टर मुहम्मद शामिल, केरल
  • श्री बृजेश कुमार साहु, मध्य प्रदेश
  • श्री महेश शंकर चोरमले, महाराष्ट्र
  • श्री सय्यद बाबू शेख, महाराष्ट्र
  • कुमारी रिणढनढर लिंदह, मेघालय
  • श्रीएंथोनी लल्हुइजेला (मरणोपरांत), मिजोरम
  • मास्टर लालरामलियाना, मिजोरम
  • श्रीआरखव्लियाना, मिजोरम
  • श्री सोनु कुमार, रक्षा मंत्रालय
  • श्री टी अन्नथा कुमार, रक्षा मंत्रालय
  • श्री कर्मबीर सिंह, सीमा सुरक्षा बल
  • श्री एम उमाशंकर, सीमा सुरक्षा बल
  • श्री बलबीर सिंह, सीमा सुरक्षा बल
  • श्री दर्पण किशोर, सीमा सुरक्षा बल
  • डॉ. हिमांशुसैनी, सीमा सुरक्षा बल
  • श्री विनोद कुमार, सीमा सुरक्षा बल
  • श्री जाकिर हुसैन, भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस
  • श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस
  • श्री सुरेन्द्र कुमार, रेल मंत्रालय
  • श्री जय पाल सिंह, रेल मंत्रालय
  • श्री बुद्धा राम सैनी, रेल मंत्रालय


जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है। जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं।

इस पुरस्कार के अलंकरण (मेडल, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र एवं एकमुश्त मोद्रिक भत्ता) पुरस्कार प्राप्तकर्ता को यथा समय उस केंद्रीय मंत्रालय/संगठन/राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जाते हैं, जिससे पुरस्कार प्राप्तकर्ता संबंधित है।


अग्निशमन सेवा, होम गार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मियों को राष्ट्रपति पदक

प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा तथा होम गार्डस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक प्रदान किए जाते हैं।

गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर 47 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक 02 कर्मियों को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए प्रदान किया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का अग्निशमन सेवा पदक 07 कर्मियों को दिया जाता है और सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 38 कर्मियों को उनकी सेवाओं के विशिष्ट और मेधावी रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस, 2023 के अवसर पर 55 कर्मियों को होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया है। इनमें से एक कर्मी को उनके अदम्य साहस और वीरता के लिए होम गार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के होम गार्डस और नागरिक सुरक्षा पदक एवं मेधावी सेवा के लिए होम गार्डस और नागरिक सुरक्षा पदक क्रमशः 09 और 45 कर्मियों को प्रदान किए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ